25 Apr 2024, 14:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्‍ड कप में बनाया ये खास रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 6:19PM | Updated Date: Jul 9 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल आज भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की बल्‍लेबाजी बेहद खराब रही। भारत इस मैच में एक बदलवा के साथ उतरी। टीम इंडिया ने कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्‍वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान कीवी टीम पहली 16 गेंद में एक भी रन बना पाने में नाकाम रही। मार्टिन गप्टिल ने 17वीं गेंद पर सिंगल लेकर अपनी टीम का खाता खोला।
 
इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने विश्व कप में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। 2019 विश्व कप में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह टॉप पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह विश्व कप में अब तक 9 मेडन ओवर फेंक चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर शामिल हैं जिनके नाम 8 मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहली सफलता दिलाई।
 
जसप्रीत बुमराह ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया है। मार्टिन गप्टिल एक रन के निजी योग पर दूसरे स्लिप में कप्तान विराट कोहली के हाथों लपके गए। जिस समय मार्टिन गप्टिल वापस पवेलियन लौटे उस समय न्यूजीलैंड का कुल स्कोर एक रन था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »