29 Mar 2024, 06:05:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी का योगदान अमूल्य : विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 7:43PM | Updated Date: Jul 8 2019 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि टीम के लिए धोनी का योगदान अमूल्य है। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सोमवार को कहा, ‘‘धोनी ने टीम में काफी परिवर्तन किए और दबाव झेला है। हम समझ सकते हैं कि उन्होंने टीम के लिए कितना कुछ किया है। धोनी का टीम के प्रति योगदान अमूल्य है और इसकी जितनी सरहाना करें उतना कम है।’’उन्होंने कहा, ‘‘धोनी ने टीम के लिए जो योगदान दिया है हम इसके लिए उनके आभारी हैं। उनके लिए टीम में अलग स्थान है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इतने वर्षों तक उनके साथ खेला हूं।’’गौरतलब है कि विश्वकप में धोनी की धीमी पारी को लेकर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय कप्तान ने इसके इतर धोनी का समर्थन किया और टीम के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »