29 Mar 2024, 19:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

38 साल के हुए धोनी - पत्नी और बेटी जीवा के साथ मनाया बर्थडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 5:08PM | Updated Date: Jul 7 2019 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर और भारतीय टीम के सफलतम कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. आज वह 38 साल के हो गए हैं। कल श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद उन्होंने टीम के खिलाड़ियों और पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बर्थडे मनाया। इस दौरान धोनी ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ हेलीकॉप्टर शॉट का एक बूमरैंग वीडियो भी शूट किया। इस वीडियो को हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 
साल 2007 में भारतीय टीम के कप्तान बने धोनी ने 200 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इस दौरान भारतीय टीम को 110 मैचों में जीत मिली। कुल मैचों की बात करें तो धोनी ने 90 टेस्ट, 348 वनडे और 98 टी-20 मैच भारतीय टीम की तरफ से खेला है. वनडे में धोनी के 10 हजार से अधिक रन हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »