24 Apr 2024, 15:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5वां शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 11:51AM | Updated Date: Jul 7 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबई। लींड्स में खेले गए अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है और सेमीफाइनल में उसका मुकाबला 9 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा।
 
भारत की इस जीत में हिटमैन रोहित शर्मा ने अहम रोल निभाया। रोहित ने 94 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड पांचवां शतक जड़ा। वह एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। लेकिन रोहित ने कहा कि वह रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचते और उनका ध्यान सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर रहता है।
 
 रोहित ने मैच के बाद कहा, " मैंने 5 शतक मारने के बारे में नहीं सोचा था। मैं पहले भी यह बात कहता रहा हूं कि मेरा ध्यान मैदान पर जाकर सिर्फ अपना काम करने पर रहता है। मैं कभी किसी तरह के रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता। अगर मैं अच्छा खेलूंगा तो ये सब चीजें होती रहेंगी। मेरा ध्यान टीम को जीत दिलाने पर होता है। गौरतलब है कि शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित ने लीग राउंड तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित अब तक 8 पारियों में 647 रन बना चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »