29 Mar 2024, 10:21:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टार्क ने की मैकग्रा के रिकार्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:22AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक विश्वकप में सर्वाधिक 26विकेट लेने के अपने हमवतन पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मैकग्रा ने 2007 में वेस्टइंडीज में हुये विश्वकप में 26 विकेट हासिल किये थे और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैकग्रा के इस रिकार्ड की उनके देश के ही तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने बराबरी कर ली है। स्टार्क ने इंग्लैंड में चल रहे विश्वकप में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में दो विकेट हासिल किये और मैक्ग्रा की बराबरी पर पहुंच गए। स्टार्क ने नौ मैचों में 26 विकेट हासिल कर लिए हैं और वह सेमीफाइनल में मैकग्रा का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। स्टार्क का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 के विश्वकप में 22 विकेट लेना था। स्टार्क अपने इस प्रदर्शन को कहीं पीछे छोड़ चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »