16 Apr 2024, 22:46:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब के संन्यास पर भावुक हुर्इं सानिया, कहा- मुझे गर्व है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:38AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 37 साल के मलिक ने शुक्रवार देर रात ट्विटर पर संन्यास की घोषणा की। मलिक ने आईसीसी विश्व कप-2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की 96 रन की जीत के बाद ये निर्णय लिया। मालिक के इस निर्णय पर उनकी पत्नी सानिया मिर्जा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सानिया ने मलिक के संन्यास को लेकर एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सानिया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा- हर कहानी का अंत होता है, लेकिन जिंदगी में हर अंत एक नई शुरुआत है। शोएब मलिक, आप गर्व के साथ 20 साल तक अपने देश के लिए खेले। आज अपने जो भी हासिल किया है उस पर इजहान और मुझे आप पर गर्व है। सानिया के अलावा पाकिस्तान के बहुत से खिलाड़ी और फैंस ने मलिक को संन्यास की बधाई दी। हालांकि इस विश्वकप में मालिक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उनकी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। मालिक ने मैच के बाद ट्वीट कर अपने संन्यास की घोषणा की थी। पाकिस्तान के लिए 287 वनडे मैचों में 34.55 की औसत से 7534 रन बनाने वाले मलिक ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने वनडे में नौ शतक और 44 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि वह अभी टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »