23 Apr 2024, 17:20:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:12AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीड्स। हिटमैन रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 92 गेंदों में 103 रन बना कर लगाया अपनी लगातार तीसरी सेंचुरी लगाई जबकि इस एडिशन में उनकी 5वीं सेंचुरी रही। रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी लगाते हुए वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे अधिक सैकड़े जड़ने के मामले में कुमार संगकारा के रेकॉर्ड 4 शतकों की बराबरी की थी। श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 2015 में 4 सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यही नहीं, यह रोहित का ओवरऑल वर्ल्ड कप में छठी सेंचुरी है, जबकि वनडे करियर की 27वीं सेंचुरी है। रोहित ने अपने पांचवें शतक के साथ ही संगकारा के विश्व रिकार्ड को  तोड़ दिया। 

 
संगकारा ने 2015 के विश्वकप में चार शतक बनाये थे। रोहित ने इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102, बंगलादेश के खिलाफ 104 और श्रीलंका के खिलाफ 103 रन बनाये हैं। रोहित के विश्व कप में ओवरआल छह शतक हो गए हैं और इसके साथ ही वह विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गये हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर ने विश्वकप में 44 पारियों में छह शतक बनाये थे जबकि रोहित ने मात्र 16 पारियों में पांच शतक बना डाले हैं। रोहित के करियर का यह 27वां शतक है और अब वह वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में अब दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27) की बराबरी पर पहुँच गए हैं। उनसे आगे अब श्रीलंका के सनत जयसूर्या (28), आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंंिटग (30), भारत के विराट कोहली (41) और सचिन (49) हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »