28 Mar 2024, 16:47:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज ये बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा - सचिन तेंदुलकर निशाने पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 11:55AM | Updated Date: Jul 6 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंच गई है लेकिन उसे अपना अंतिम लीग मुकाबला श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलना है और इस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रोहित शर्मा वर्तमान विश्व कप टूर्नामेंट में चार शतक लगा चुके हैं और टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। 
 
बता दें कि एक विश्व कप में अधिक शतक लगाने का जो रिकॉर्ड है वह श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा के नाम है। 2015 विश्व कप में उन्होंने 4 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा भी इस बार के विश्व कप अब तक 4 शतक जड़ चुके हैं यानि अगर वह एक शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके अलावा हिटमैन रोहित तेंदुलकर की बराबरी भी कर सकते हैं। 
 
विश्व कप में ओवर ऑल शतक की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड वर्तमान में तेंदुलकर के नाम ही जिन्होंने सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने खेले गए सभी विश्व कप में मिलकर 5 शतक अब तक लगाए हैं और वह अब एक और शतक जड़कर तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं। 
 
गौर करने की वाली बात है कि इस विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं उन्होंने 544 रन अब तक बनाए हैं। वैसे तो टीम इंडिया के टूर्नामेंट में सफल रहने के पीछे रोहित शर्मा का बड़ा ही योगदान है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए नॉकआउट में भी बड़ी भूमिका का निर्वाहन कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »