25 Apr 2024, 15:50:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के मैनेजर ने खोला माही के तीन बल्लों का बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:15PM | Updated Date: Jul 5 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप में कुछ असमान्य सा करते दिख रहे हैं। वह तीन अलग-अलग बल्लों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वह कभी SS, SG तो कभी  BAS कंपनी के बल्‍ले के साथ दिखते हैं। वह जब क्रीज पर आते हैं तो हर बार उनके पास अलग कंपनी का बल्‍ला होता है और आखिरी ओवरों में दूसरी कंपनी का बल्ला होता है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मैच में तो उन्‍हें सिर्फ एक बॉल के लिए भी बैट बदलते देखा गया था। बल्‍ला बदलने के बाद उन्‍होंने सिक्‍स लगाया था।

 
क्रिकेट के ज्यादातर फैन्स जानते हैं कि धौनी अकसर रिबॉक के बैट के साथ ही नजर आते हैं। हालांकि, इस वर्ल्ड कप के दौरान उनके बैट पर तीन अलग तरह के स्टिकर देखे गए हैं।  इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में टीम इंडिया का यह विकेटकीपर SG लोगो वाले बैट के साथ उतरा था। वहीं, पारी के आखिरी कुछ ओवरों में जब उन्हें बड़े शॉट्स खेलने थे तो उस वक्त धौनी ने दूसरा बैट मंगवाया जिसमें BAS लोगो लगा था।
 
धोनी मैनेजर, अरुण पांडे, ने बताया, " यह बात सच है कि धौनी इस टूर्नामेंट में तरह-तरह की ब्रैंडिंग बाले बैट का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वह उसके लिए पैसे नहीं ले रहे हैं। वह बस अपने करियर के कई चरणों में मदद के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं। पांडे ने कहा, "धौनी का दिल बहुत बड़ा है। उनको पैसों की जरूरत नहीं है, उनके पास काफी पैसा है। वह इन बैट्स का इस्तेमाल सिर्फ एक अच्छे भाव के लिए कर रहे हैं। BAS उनके साथ शुरुआत से जुड़ा हुआ है और SG ने भी उनकी काफी मदद की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »