24 Apr 2024, 03:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ शेयर की ये रोमांटिक फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 12:58PM | Updated Date: Jul 5 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम का विश्व कप में अब तक का सफर शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए आठ मैचों में 6 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं एक मैच में हार भी मिली है। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली की 'मैन इन ब्लू' ने शान से विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
 
सेमीफाइलन में टीम इंडिया से कौन भिड़ेगा, यह अब तक तय नहीं हो सका है लेकिन यह इस बात की संभावना है कि भारत इंग्‍लैंड या न्यूजीलैंड से ही भिड़ेगा। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि, 'मिस्टर एंड मिस'।
 
विराट कोहली के इस खूबसूरत ट्वीट पर लोगों ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कोई उन्हें खूबसूरत कपल बता रहा है तो कोई उनपर मजाक करते हुए लिख रहा है कि विराट विश्व कप पर फोकस करो, अनुष्का शर्मा कहीं नहीं जा रही हैं। कुछ लोग उन्हें किंग और क्वीन की उपाधि भी दे रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »