19 Apr 2024, 08:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुनिया को मिल गया नया धोनी...जानें कौन है वो खास खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 4:30PM | Updated Date: Jun 24 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सभी क्रिकेटर्स के सबसे चहेते क्रिकेटर माने जाते है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दुनिया को एक और धोनी मिल सकता है। डेस्क। जब भी भारतीय टीम का नाम आता है तो लोगों को सबसे पहले कप्तान कोहली और धोनी की छवि सबके मष्तिष्क में उभर कर आती है। खासकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सभी क्रिकेटर्स के सबसे चहेते क्रिकेटर माने जाते है।
 
यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दुनिया को एक और धोनी मिल सकता है। जस्टिन लैंगर के अनुसार इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर विश्व क्रिकेट के नए महेंद्र सिंह धोनी हैं। लैंगर इस मंगलवार को कट्टर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड का सामना करने के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लैंगर ने इंग्लिश टीम और 28 साल के बटलर की जमकर तारीफ की, लेकिन यह भी टिप्पणी की कि उन्हें उम्मीद है कि बटलर मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो जाएंगे।
 
धोनी लंबे समय से फिनिशर के तौर पर अपनी अविश्वसनीय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने बल्ले से बहुत सारे मैचों में टीम को जीत तक ले गए हैं। उनमें से टीम इंडिया को कई जीत आखिरी ओवरों में मिली हैं, जिससे धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में शुमार किए जाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लैंगर ने कहा, 'बटलर एक कमाल के खिलाड़ी है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है। वह विश्व क्रिकेट के नए धोनी हैं। मुझे उम्मीद है कि वह हमारे खिलाफ खाता नहीं खोल पाएंगे। मैंने उन्हें समरसेट में देखा है, वह अविश्वसनीय एथलीट और फिनिशर हैं।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »