20 Apr 2024, 19:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया ऐसा सिक्स, पाक फील्डर भी बजाने लगा तालियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 12:21AM | Updated Date: Jun 17 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने ऐसा शॉट लगाया कि पाकिस्तान के क्रिकेटर भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। यह कमाल का घटनाक्रम हुआ 43वें ओवर में। टीम इंडिया तब 42.1 ओवर में 262 रन बनाकर खेल रही थी। तभी पाकिस्तान के तेज बॉलर हसन अली की एक गेंद पांड्या के बल्ले का एज लेकर थर्ड मैन पर सिक्स के लिए चली गई। पांड्या ने जिस तरह से शॉट खेला। उसपर वह खुद भी विश्ववास नहीं कर पाए। शॉट खेलने के बाद हार्दिक पांड्या की हंसी छूट गई। कोहली भी उनके साथ हंसते दिखे। कोहली के शॉट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज भी तालियां बजाते हुए देखे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »