29 Mar 2024, 08:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप : प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 11:13AM | Updated Date: May 23 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के 76 रन और शॉन मार्श के नाबाद 55 रन की मदद से बुधवार को विश्व कप से पहले अनाधिकारिक अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। विश्व कप के वॉर्म-अप मैच 24 मई से खेले जाने हैं।
 
स्मिथ ने 82 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। मार्श के साथ ग्लैन मैक्सेवेल 18 रनों पर नाबाद लौटे। कप्तान फिंच ने 47 गेंदों पर 42, डेविड वॉर्नर ने सात गेंदों पर पांच रन बनाए। फिंच के साथ पारी की शुरुआत करने आए उस्मान ख्वाजा पांच रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट वॉर्नर के रूप में 47 के कुल स्कोर पर खोया। यहां से स्मिथ और फिंच ने टीम को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर फिंच विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्मिथ का विकेट 209 के कुल स्कोर पर गिरा।
 
इससे पहले विंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल और मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए। जेसन बेहरनडॉर्फ और एडम जाम्पा को एक-एक विकेट मिला।
 
विंडीज के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए । इविन लुइस ने 56 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। इन दोनों के अलावा सुनील एम्ब्रीस (37), शाई होप (21) और फाबियान एलेन (12) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »