19 Apr 2024, 21:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की फिटनेस के पीछे इन दो लोगों का है बड़ा योगदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 5:30PM | Updated Date: May 22 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भले ही विश्व कप में हिस्सा ले रही भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, लेकिन वे बिनी किसी संशय के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। 2017 में धोनी ने हार्दिक पांड्या को 100 मीटर की रेस में हरा दिया था और इसका यूट्यूब वीडियो अभी भी काफी देखा जाता है। धोनी 37 साल के हैं लेकिन पूरी तरह से फिट हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है।
 
खुद कोहली भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनके अलावा बाकी के खिलाडिय़ों ने भी फिटनेस को तरजीह दी है। यो-यो टेस्ट टीम में चयन का नया पैमाना बना है। धोनी की फिटनेस के पीछे दो लोगों का अहम हाथ रहा है। इन दो लोगों में शामिल हैं भारत के पूर्व ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन और ग्रेगोरी एलन किंग। 
 
इस संबंध से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि धोनी स्वाभाविक तौर पर फिट हैं लेकिन जब फिटनेस चार्ट और वर्कआउट रूटीन की बात आती है तो वे इन दोनों से सलाह लेते हैं। उन्होंने कहा, धोनी स्वाभाविक तौर पर फिट हैं। जो ऊर्जा उन्होंने बीते वर्षों में दिखाई है और उनका जो फिटनेस स्तर रहा है वो भी तब जब भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, यह बताता है कि फिट रहने और पेशेवर खिलाड़ी की जरूरतों को लेकर उनका ज्ञान कितना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »