25 Apr 2024, 21:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप में सबसे बड़े खिलाड़ी होंगे धोनी : रवि शास्त्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 11:32AM | Updated Date: May 22 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी इस विश्व कप में सबसे बड़े खिलाड़ी होंगे। 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम आज रवाना होगी। रवाना होने से पहले भारतीय टीम द्वरा किए गए प्रेस कॉफ्रेंस में कोच रवि शास्त्री ने यह बात कही। रवि शास्त्री ने कहा कि इस “विश्व कप में धोनी भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। वनडे में उनसे बेहतर कोई नहीं है खासकर उन छोटे क्षणों में जो खेल को बदल सकते हैं। वह इस विश्व कप में एक बड़ा खिलाड़ी होंगे।“
 
विश्व कप से इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट कोहली और रवि शास्त्री  ने मीडिया से बात की। दोनों ने टीम के ऊपर विश्व कप का दबाव, खिलाड़ी की थकान और इंग्लैंड की परिस्थियों को लेकर बातें की। कोहली ने कहा कि विश्व कप में प्रेशर को संभालना सबसे महत्वपूर्ण चीज है ना कि परिस्थितियां। हमारे सभी गेंदबाज तरोताजा हैं, कोई भी थका हुआ नहीं है।
 
गौरतलब है कि इंग्लैंड में 30 मई से क्रिकेट विश्वकप शुरू होने वाला है जिसके लिए आज रात 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड रवाना होगी। टीम के साथ कोच रवि शास्त्री और अन्य सदस्य भी रवाना होंगे। भारत का पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका से होगा। 16 जून को भारत का पकिस्तान से हाईवोल्टेज मुक़ाबला होगा। अपना पहला मैच खेलने से पहले भारतीय टीम दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।
 
30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में धोनी विराट कोहली के आगुवाई वाली भारतीय  टीम का हिस्सा हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (2007 वर्ल्ड ट्वंटी20, 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप, 2013 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी) जीती हैं।यह कयास लगाया जा रहा है कि  2019 विश्व कप के बाद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और वनडे और टी20 में भारत के लिए खेलते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »