24 Apr 2024, 09:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अस्पताल में भर्ती थी बेटी...और इस खिलाड़ी ने ठोका शानदार शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 5:29PM | Updated Date: May 18 2019 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथे वनडे में शतक लगाया। उन्होंने 89 गेंद की पारी में 114 रन बनाए। मैच से पहले जेसन की नींद पूरी नहीं हुई थी। ईएसपीएन क्रिक इंफो के मुताबिक, उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती थी। वे आधी रात के बाद वहीं थे। जेसन ने मैच के बाद इसके बारे में सबको बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर की तेज इनिंग नहीं थी।
 
मुश्किल परिस्थितियों में एक खास पारी थी। मेरे लिए सुबह की शुरुआत खराब रही। इसलिए यह पारी मेरे और मेरे परिवार के लिए खास है। उन्होंने कहा, मैं बेटी को लेकर सुबह 1:30 बजे अस्पताल गया था। वहां 8:30 बजे तक रहा। कुछ देर नींद लेने के लिए वापस लौटा। वॉर्म-अप से ठीक पहले ग्राउंड पर पहुंचा। उसके बाद यह पारी खेली। मेरे लिए यह भावनात्मक शतक है।
 
जेसन ने करियर का आठवां शतक लगाया। यह पाकिस्तान के खिलाफ उनका दूसरा शतक है। इससे पहले 2015 में करियर का पहला शतक भी पाकिस्तान के खिलाफ ही लगाया था। जेसन ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए। उनके शतक की मदद से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने पांच वनडे की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »