24 Apr 2024, 08:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सामने आया शेन वॉटसन का ये दर्दनाक वीडियो, लंगड़ाते हुए चल रहे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 3:35PM | Updated Date: May 16 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। IPL 2019 के फाइनल में खून से लथपथ घुटने के साथ 80 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले शेन वॉटसन का एक नया वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में वॉटसन ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। वीडियो में यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लंगड़ाते हुए एयरपोर्ट से बाहर जाते देखा जा सकता है। मुंबई के खिलाफ खिताबी मुकाबले में चोटिल घुटने के साथ खेलने के बाद वॉटसन को छह टांके लगे थे।
 
12 मई को हुए उस फाइनल में इस कंगारु खिलाड़ी ने लगभग चेन्नई को चैंपियन बना ही दिया था, लेकिन आखिरी ओवर में रन आउट होते ही चेन्नई चौथी बार चैंपियन बनने से चूक गया। उस मैच में वॉटसन ने घुटने से बहते खून के बारे में किसी को नहीं बताया। इसका खुलासा उनके साथी हरभजन सिंह ने किया था, जब वॉटसन की यह सच्चाई फैंस के सामने आई तो सभी ने शेन वॉटसन की इस जांबाजी को सलाम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »