28 Mar 2024, 21:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की बेटी जीवा ने ऋषभ पंत को सिखाया अ, आ, इ, ई..देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 3:45PM | Updated Date: May 13 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ को कई बार बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है। हाल ही में वो शिखर धवन के बेटे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। अब कैप्टन कूल धोनी की बेटी जीवा के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है। जीवा के इंस्टाग्राम पर एक वीडियों ट्वीट किया गया है। इस वीडियों में जीवा के साथ ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं।
 
इस वीडियो में दिख रहा है कि पंत जीवा को हिंदी की वर्णमाला सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पंत जीवा को 'अ', 'आ', 'इ', 'ई' पढ़ाते समय बीच नें 'ए', 'ऐ' भूल जाते है। जीवा पंत की इस गलती को पकड़ लेती हैं और उन्हें टोकती हुए उन्हें कहती है ए और ऐ कहा गया। 'ए' 'ऐ' आप खा गए। इसके बाद पंत बात पलट देते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »