20 Apr 2024, 13:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उम्र के विवाद में घिरे शाहिद अफरीदी, फिर लिया यू-टर्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 3:39PM | Updated Date: May 10 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। इन दिनों उम्र के विवाद में घिरे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपना बचाव किया है। शाहिद अफरीदी का कहना है कि जब उन्होंने राष्ट्रीय अंडर 14 ट्रायल में हिस्सा लिया तो उन्हें अपनी असली उम्र की जानकारी नहीं थी और इससे इस मुद्दे को लेकर सारी ‘गलतफहमी’ शुरू हुई। 
 
मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले अफरीदी ने कहा कि जब उन्होंने 1996-97 में नौरोबी में 37 गेंद में शतक जड़ा तो आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उनकी उम्र 16 साल थी लेकिन असल में वह 19 साल (आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ के अनुसार 21) के थे। अफरीदी ने कहा कि उन्हें हाल में जारी अपनी आत्मकथा में अपनी आयु के बारे में बात करने का कोई मलाल नहीं है और साथ ही पुष्टि की कि पहले संस्करण में उनके जन्म का गलत वर्ष दर्ज है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »