24 Apr 2024, 03:54:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

RCB के खराब प्रदर्शन पर पर भड़के विजय माल्या - 'विराट सेना' को बताया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 12:52PM | Updated Date: May 8 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सीजन की शुरूआत काफी खराब की थी और शुरू के 6 मैचों के बाद उसे पहली जीत मिली थी। इसके बाद बैंगलोर ने जीत की लय पकड़ते हुए बाद में हुए 8 मैचों में से 5 मैच जीते हासिल की जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। बैंगलोर लीग के मुकाबलों में सबसे आखिरी पर रही। बैंगलोर के खराब प्रदर्शन को लेकर कई दिग्गजों ने उनकी काफी आलोचनी की है। इसी कड़ी में बैंगलोर के पूर्व मालिक विजय माल्या ने आरसीबी के खराब प्रदर्शन पर तंज कसा है। 
 
विजय माल्या ने बैंगलोर को कागजी शेर बताया है। दरअसल, बैंगलोर कागजों पर सबसे मजबूत टीमों में से एक है। टीम के कप्तान विराट कोहली है जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही टीम में एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस और शिमरॉन हेटमेयर व टिम साउदी जैसे स्टार खिलाड़ियों है लेकिन फिर भी लीग के मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 
 
विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा कि, इस टीम के पास अच्छी लाइन-अप थी, लेकिन यह केवल पेपर पर ही नजर आई।  बैंगलोर ने आईपीएल सीजन 2019 के दूसरे हाफ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं बैंगलोर ने अपने आखिरी मुकाबले में हैदराबाद को हराकर उसका खेल खराब कर दिया था। जिसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद कोलकाता की जीत और हार पर टीकी थी। कोलकाता अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई से हार गई जिस कारण हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई। हैदराबाद को हराने के बाद कोहली ने कहा था कि,'अगर हम दूसरे हाफ को देखें तो हम पहले हाफ में ऐसा प्रदर्शन करना चाहते थे। छह मैच हारने के बाद आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में वापसी करना मुश्किल होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »