19 Apr 2024, 02:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर ने कहा अफ़रीदी को ख़ुद ले जाऊंगा मनोचिकित्सक के पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 9:57PM | Updated Date: May 4 2019 10:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और धांसू ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी गेम चेंजर लॉन्च की। अपनी आत्मकथा में अफीरीदी ने कई खुलासे किए। बायोग्राफी में उन्होंने अपने कई हीरो बताए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी किताब में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जावेद मियांदाद पर भड़ास भी निकाली है। शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि उनका जावेद मियांदाद के प्रति कोई सम्मान नहीं है। शाहिद अफरीदी और जावेद मियांदाद आपसी कारणों के चलते एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने किताब में लिखा एक कोच के तौर पर जावेद मियांदाद को मेरी बैटिंग स्टाइल, टेक्निक और मेथड पसंद नहीं था।
 
मैदान पर अफ़रीदी और गंभीर के बीच ख़ासी नोंकझोंक देखने को मिली है। अब अफ़रीदी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि भारत के इस पूर्व ओपनर खिलाड़ी के साथ उनके रवैये को लेकर समस्याएं हैं। अफ़रीदी ने इसके अलावा लिखा है कि गंभीर का कोई व्यक्तित्व नहीं है और न ही कोई ख़ास रिकॉर्ड उनके नाम है। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद चुनाव प्रचार में लगे पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने ट्वीट करके अफ़रीदी पर तंज़ कसा है। उन्होंने अफ़रीदी को टैग करते हुए लिखा है कि भारत अभी भी मेडिकल टूरिज़्म के लिए पाकिस्तानियों को वीज़ा दे रहा है और वह ख़ुद उनको मनोचिकित्सक के पास लेकर जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »