24 Apr 2024, 10:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

34 बच्चों के हृदय सर्जरियों का खर्चा उठाएंगे सुनील गावस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 11:29AM | Updated Date: May 3 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर 34 बच्चों के जीवनरक्षक हृदय सर्जरियों का खर्चा उठाने की गुरुवार को घोषणा की। गावस्कर ने यहां नवी मुंबई स्थित श्री सत्य साई संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हर्ट केयर के उद्धघाटन समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में इसे किया जाएगा। 
 
यह पश्चिमी क्षेत्र का पहला ऐसा केंद्र है और यह श्री सत्य साई बाबा के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के मॉडल के आधार पर निशुल्क प्रदान किया जाएगा। पहली बाल हृदय सर्जरी इस महीने के आखिर में किया जाना है। इस अवसर पर गावस्कर ने कहा, "ये छोटे-छोटे बच्चे अपने दिल के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। हर माता-पिता की वित्तीय या सामाजिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद हर बच्चे का बाल चिकित्सा संबंधी उपचार होना चाहिए। श्री सत्य साई संजीवनी केंद्र अब मुंबई में खुला गया है और यह लोगों की जीवन बचाने संबंधी सुविधांए देगा।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »