29 Mar 2024, 12:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद धोनी ने किया ऐसा काम - जीत लिया सभी का दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 1:03PM | Updated Date: May 2 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल मैच की स‍माप्ति के बाद महेंद्रसिंह धोनी की अगुवाई में मैदान पर जो कुछ हुआ, उसने न केवल पूरे स्टेडियम बल्कि टीवी पर लाइव हुए नजारे ने पूरी क्रिकेट बिरादरी का दिल जीत लिया।इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 12 की सबसे बड़ी जीत 80 रन से दर्ज करते हुए अंकतालिका में टॉप की पोजिशन हासिल की। चेन्नई को यह सम्मान धोनी की बदौलत मिला, लेकिन मैच के बाद उन्होंने ने जो मिसाल कायम की, वह पहली बार किसी आईपीएल मैच में देखने को मिली।
 
पुरस्कार वितरण समारोह के बाद धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ पूरे मैदान में घूमे। इस दौरान उनके हाथ में टेनिस का बैट था और साथ चल रहे स्टाफ के पास टेनिस बॉल के बॉक्स। धोनी टेनिस की गेंद दर्शकों के बीच उछालते रहे। टीम मेंबर्स भी कभी टेनिस बॉल, कभी चेन्नई की पीली टी-शर्ट और कैप दर्शकों को उपहार में देते रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »