19 Apr 2024, 21:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोलकाता ने बनाया 232 रनों का रन पहाड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 11:18PM | Updated Date: Apr 28 2019 11:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। शुभमन गिल, आंद्रे रसेल और क्रिस लिन के आतिशी अर्धशतकों से कोलकाता नाईटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल-12 मुकाबले में यहां ईडन गार्डन में रविवार को दो विकेट पर 232 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बना लिया। गिल ने 45 गेंदों पर 76 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि इस आईपीएल में सिक्सर किंग बन चुके आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन में छह चौके और आठ छक्के उड़ाए। लिन ने 29 गेंदों पर 54 रन में आठ चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान दिनेश कार्तिक सात गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गिल और लिन ने पहले विकेट के लिए 93 ओवर में 96 रन की साझेदारी की।
 
गिल और रसेल ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े जबकि रसेल और कार्तिक ने तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 74 रन जोड़े। कोलकाता ने इस तरह आईपीएल में अपना दूसरा सर्वाधिक स्कोर बना लिया। मुंबई के खिलाफ किसी टीम का आईपीएल में यह दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। कोलकाता के 232 रन इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर है। कोलकाता ने आखिरी पांच ओवर में 75 रन बटोरे। कोलकाता की पारी में 21 चौके और 15 छक्के लगे। रसेल ने अपने आठ छक्कों के साथ इस सत्र में 50 छक्के पूरे कर लिए। एक सत्र में 50 छक्के उड़ाने वाले रसेल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने 2012 और 2013 के सत्र में दो बार यह कारनामा किया है। रसेल के पास एक सत्र में गेल के 59 छक्के मारने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। मुंबई के गेंदबाजों में राहुल चाहर पर चार ओवर में 54 रन, जसप्रीत बुमराह पर 44 रन और लसित मंिलगा पर 48 रन पड़े।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »