25 Apr 2024, 02:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने IPL में लगाएं 500 चौके - विराट और रैना को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 6:13PM | Updated Date: Apr 23 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले शिखर धवन आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली और सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में चौकों के ‘शिखर’ पर पहुंच गए हैं। धवन ने आईपीएल में 500 चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके नाम आईपीएल में अब 502 चौके हो चुके हैं। ऐसा करने वह इकलौते क्रिकेटर हैं।
 
33 साल के धवन के बाद भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के नाम 492 चौके लगाए हैं। बता दें, शिखर धवन ने आईपीएल में कुल 153 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 152 इनिंग खेलकर 4405 रन बनाए हैं। इन रनों में से 2008 रन उन्होंने केवल चौके लगाकर बनाए हैं। वहीं, 91 छक्के लगाकर उन्होंने 546 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने IPLमें यह रन ने आईपीएल में 33.62 की औसत से रन बनाए हैं। उनका सबसे ज्यादा स्कोर 97 रन का हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »