29 Mar 2024, 00:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई टी-20 लीग के दूसरे संस्करण में शामिल होंगी दो और टीमें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 5:40PM | Updated Date: Apr 18 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई टी -20 लीग के पहले संस्करण की सफलता के बाद मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरूवार को घोषणा की कि इस टी-20 लीग के दूसरे संस्करण में दो और टीमें शामिल होंगी। लीग का दूसरा संस्करण 14 से 26 मई तक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दूसरे संस्करण की शुरूआत से पहले लीग में मुंबई पश्चिम और मुंबई पूर्व की टीमें शामिल होंगी जिनकी नीलामी के लिये एमसीए इच्छुक पार्टियों से बोली आमंत्रित करेगा।
 
नीलामी दस्तावेज 18 से 24 अप्रैल 2019 तक उपलब्ध रहेंगे। लीग के पहले संस्करण को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने अपने नाम किया था और शिवम दुबे को ‘प्लेयर आफ द सीरीज’ का खिताब मिला था। पहले संस्करण में छह टीमों ने हिस्सा लिया था और दो नयी टीमों के शामिल होने से इस बार लीग में टीमों की संख्या आठ हो जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »