29 Mar 2024, 20:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

सेलेक्ट डगआउट में होगी विशेषज्ञों की फौज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 8:48PM | Updated Date: Mar 22 2019 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। आईपीएल के 12वें संस्करण की शनिवार से शुरुआत हो रही है और इसके स्टार स्पोर्ट्स  सेलेक्ट डगआउट 2.0 में क्रिकेट के पूर्व कप्तानों सहित विशेषज्ञों की फौज होगी। सेलेक्ट डगआउट में ये विशेषज्ञ खेल का आकलन करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम इस साल सेलेक्ट डगआउट पैनल में अपना पदार्पण करेंगे। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को सेलेक्ट डगआउट पैनल की घोषणा की।
 
सेलेक्ट डगआउट पैनल में पूर्व कप्तान, कोच और मेंटर शामिल हैं। क्रिकेट से राजनेता बने गौतम गंभीर पहली बार आईपीएल में खेल का एक्सपर्ट के तौर पर आकलन करते नजर आएंगे। पैनल में डीन जोंस, कुमार संगकारा, स्कॉट स्टायरिस, अनिल कुंबले, केविन पीटरसन, ब्रेट ली और ग्रीम स्मिथ भी शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »