28 Mar 2024, 14:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहरूख खान ने बजाया IPL का बिगुल, कहा - आखिरी दम तक, आखिरी रन तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 4:26PM | Updated Date: Mar 18 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रविवार को ईडन गार्डन मैदान पर अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरेगी और उससे पहले ही टीम के सह मालिक शाहरूख खान ने बिगुल बजाते हुये प्रशंसकों से टीम का समर्थन करने के लिये अपील की है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख ने ट्वीटर पर एक वीडियो संदेश साझा किया है जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा - आखिरी दम तक, आखिरी रन तक।’’ इस वीडियो संदेश में शाहरूख की आवाज के साथ टीम के मौजूदा अभ्यास की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। 
 
शाहरूख ने लिखा - आप हमारे लिये दुआ करें, और हम आपके लिए खेलेंगे। चलिए सभी साथ हो लें, आखिरी दम तक, आखिरी रन तक। आईपीएल-2019 के सत्र में प्रशंसकों को केकेआर में कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे जिसमें गेंदबाजों में न्यूजीलैंड के लॉकी फग्यूर्सन, इंग्लैंड के हैरी गर्नी, दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोर्टे और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट शामिल हैं। प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ बने हुए हैं लेकिन नये भारतीय गेंदबाजों में श्रीकांत मुंडे, वाई पृथ्वी राज और संदीप वारियर भी टीम से इस सत्र से जुड़े हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »