29 Mar 2024, 14:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नोएडा वंडर्स ने जीता 31वां संदीप सूरी क्रिकेट टूर्नामेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 7:10PM | Updated Date: Mar 17 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली नोएडा वंडर्स ने 31वां संदीप सूरी क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने रोमांचक मुकाबले में सत्यवती कालेज को 2 विकेट से हराया। नोएडा वंडर्स ने टॉस जीतकर सत्यवती कालेज को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया। सत्यवती कालेज की टीम 39.3 ओवर में 156 रन बनाकर आउट हुई। मनीष कुमार ने 69, अभिषेक आनंद ने 28 और प्रथम ने 26 रनों की पारी खेली।

दीपांशु यादव ने 28 रन देकर 3, करन चौधरी ने 25 रन देकर 2 और हर्षित सेठी ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए। 157 रनों का लक्ष्य नोएडा वंडर्स ने 25.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जयवीर सिंह ने 49 और स्पर्श जोशी ने 37 रनों की अच्छी पारी खेली। मनीष कुमार ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए। संक्षिप्त स्कोर: सत्यवती कालेज: 156 (मनीष कुमार 69, अभिषेक आनंद 28, प्रथम 26, दीपांशु यादव 3/28, करन चौधरी 2/25, हर्षित सेठी 2/36) नोएडा वंडर्स: 8/157 जयवीर सिंह 49, स्पर्श जोशी 37, मनीष कुमार 3/35) राज

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »