29 Mar 2024, 00:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

व्हील चेयर क्रिकेटर्स ने दिखाया गजब का जज्बा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 1:39AM | Updated Date: Mar 17 2019 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। भारत की दूसरी व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन यहां हो रहा है और इसमें व्हील चेयर क्रिकेटरों का जज्बा देखते ही बनता है। व्हील चेयर क्रिकेट दिल्ली ने शनिवार को दिल्ली खेल पत्रकार संघ के साथ 10 ओवर का एक मैत्री मैच खेला जिसे खेल पत्रकारों ने जीत लिया। लेकिन इस मैच में व्हील चेयर क्रिकेटरों ने जिस तरह क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ था। खिलाड़ियों ने गोता लगाकर कई गेंदों को रोका जिस पर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। चैंपियनशिप का आयोजन व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया ने एम्रोस कंसल्टिंग के साथ किया है। व्हील चेयर क्रिकेट इंडिया के संस्थापक और सीईओ स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह और एम्रोस कंसल्टिंग की निदेशक मोनिका अग्रवाल ने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए बताया कि भारत की दूसरी व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में देश भर से 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चारों पूल से शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पूल ए से छत्तीसगढ़, पूल बी से कर्नाटक, पूल सी से गुजरात और पूल डी से पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह बनायी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »