20 Apr 2024, 07:57:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्वकप टीम में धोनी के बाद सबसे अच्छे कीपर हैं पंत : रिकी पोटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 4:45PM | Updated Date: Mar 16 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का शिकार हुये युवा विकेटकीपर रिषभ पंत के बचाव में पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग उतर गये हैं जिन्होंने भारत की विश्वकप टीम में धोनी के बाद पंत को सर्वश्रेष्ठ कीपर बताया है। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच पोटिंग ने कहा,‘‘यदि पंत हमारे लिये कुछ मैच जीत जाएंगे तो कोई भी उनकी पिछली विफलता को याद नहीं करेगा।
 
मैं उनके अलावा किसी और को विश्वकप टीम में भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में नहीं देखता हूं।’’ भारतीय टीम 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्वकप में प्रमुख दावेदार के रूप में उतरेगी। हालांकि टीम में विकेटकीपर के तौर पर धोनी के बाद दूसरे विकल्प को लेकर माथापच्ची जारी है। वनडे सीरीज में पंत की स्टम्प के पीछे विफलता के बाद यह दुविधा और बढ़ गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »