25 Apr 2024, 12:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मस्जिद हमले के बाद बांग्‍लादेश का न्यूजीलैंड दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 7:01PM | Updated Date: Mar 15 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। क्राइस्टचर्च मस्जिद पर शुक्रवार को हुए हमले के बाद बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे को रद्द कर दिया गया है और टीम के सभी खिलाड़ी जल्द स्वदेश लौटेंगे। इस हादसे में मेहमान टीम के खिलाड़ी सुरक्षित बच गए, लेकिन हमले में लगभग 49 लोगों की मौत हुई है और 48 घायल हुये हैं।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार हेग्ले ओवल के नजदीक बांग्‍लादेश की टीम मस्जिद में प्रवेश करने वाली थी तभी मस्जिद पर हमला हो गया। इस हादसे के बाद बंगलादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा - पूरी टीम हमले में सुरक्षित बच गयी है। डरावना अनुभव, कृपया हमारे लिए दुआ करें। हादसे के बाद टीम को होटल में ही रोक दिया गया है। 
 
बांग्‍लादेश और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ विचार विमर्श करने के बाद रद्द कर दिया गया है। इस बीच बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने ढाका में कहा कि सभी खिलाड़ी जल्द से जल्द न्यूजीलैंड से स्वदेश लौटेंगे। माना जा रहा है कि इस हमले में मारे गये लोगों में दो बंगलादेशी शामिल हैं और घायलों में चार से पांच बंगलादेशी भी शामिल हैं। 
 
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन ने इस हमले के बाद कहा - यह न्यूजीलैंड के इतिहास का काला दिन है। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी न्यूजीलैंड में दोनों मस्जिदों पर हुये हमले की कड़ी निंदा की है। जिस समय मस्जिद में यह हमला हुआ, पूरी बांग्‍लादेशी टीम अपनी बस में मौजूद थी और इस घटना की चश्मदीद भी बनी। खिलाड़ियों को पहले कुछ देर तक बस में ही रोक दिया गया, लेकिन फिर सभी बस से उतरकर भागते हुये ग्राउंड तक पहुंचे। थोड़ी देर बाद खिलाड़ियों को वापिस उनके होटल ले जाया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »