20 Apr 2024, 05:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच से पहले विराट सेना ने की बड़ी गलती....ऑस्ट्रेलिया ने बहाया पसीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 12:07PM | Updated Date: Mar 13 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम को आज दिल्ली को फिरोजशाह कोटला में सीरीज  का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेलना हैं। इसके साथ ही  ये विश्वकप से पहले भारत का आखिरी मुकाबला है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करना चाहेगी। सीरीज में आगे चल रही टीम पिछले 2 मुकाबले लगातार हारने के बाद 2-2 की बराबरी पर आ गई है। 
 
भारत को अगर  इस सीरीज में जीत दर्ज करनी है तो उसे हर हाल में दिल्ली फतह करनी होगी। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया ने बड़ी गलती कर दी है। टीम इस निर्णायक घड़ी में भी नेट पर प्रैक्टिस करने के लिए नहीं पहुंची। इसके अलावा मेहमान टीम ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। जिससे भारत के लिए हालात को समझने में तकलीफ हो सकती है। 
 
खबर मिल रही है कि नैट प्रैक्टिस नहीं करने के पीछे की वजह खिलाड़ियों का एक पार्टी में जाना था। दरअसल एक क्रिकेटर के घर पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमें भारतीय खिलाड़ी शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है। अरुण का कहना है कि मोहाली और दिल्ली के मैचों में बीच का समय कम होने के कारण खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस नहीं की थी।
 
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। इसके साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को खेलने के लिए भी खूब प्रैक्टिस की। नेट पर बल्लेबाजों को बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर के साथ प्रैक्टिस करते देखा गया। यह स्पिनर ऑस्ट्रेलिया अपने साथ लाई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »