25 Apr 2024, 03:08:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चौथा वनडे : टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को दिया 359 रनों का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 2:59PM | Updated Date: Mar 10 2019 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (143) और रोहित शर्मा (95) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 193 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारत ने रविवार को यहां खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। भारत ने नौ विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया। मोहाली में अबतक का यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले भारत ने ही 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर चार विकेट पर 392 रन का स्कोर बनाया था। 
 
भारत ने यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शिखर और रोहित ने पहले विकेट के लिए 193 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत की आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले शिखर और रोहित ने ही नागपुर में 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए 178 रन जोड़े थे। 
 
200 के करीब होती जा रही इस साझेदारी को झाए रिचर्डसन ने रोहित को आउट कर तोड़ा। रोहित ने 92 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद शिखर ने लोकेश राहुल (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया। शिखर टीम के 254 के स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »