23 Apr 2024, 23:24:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के फैंस को लगा बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 1:50PM | Updated Date: Mar 8 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का खेल देखने का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लगा है। दरअसल, दोनों का प्रतिबंध तबतक खत्म होनेवाला है बावजूद इसके उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। घायल तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी टीम से बाहर हैं जिन्हें श्री लंका के खिलाफ कैनबरा में दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। स्मिथ और वॉर्नर पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण लगाया गया प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो रहा है यानी दोनों खिलाड़ी चौथे वनडे के लिए उपलब्ध थे। चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा,‘ उनके प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो जाएंगे। दोनों कोहनी के ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन में है और इस बात पर रजामंदी जताई गई कि वे इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए वापसी करें। उन्होंने कहा,‘डेविड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए और स्टीव स्मिथ राजस्थान रायल्स के लिए खेलेंगे। हम उन दोनों और उनके आईपीएल क्लबों से संपर्क में रहेंगे क्योंकि हमें विश्व कप और एशेज पर फोकस करना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »