19 Apr 2024, 22:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के घर पहुंची पूरी टीम इंडिया - माही ने अपने फार्म हाउस पर दी पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 4:28PM | Updated Date: Mar 7 2019 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने रांची पहुंची भारतीय टीम जमकर धमाल मचा रही है। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले से पहले माही ने बुधवार की रात सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस में पूरी टीम के लिए पार्टी रखी थी। पूरी टीम होटल से एक बस में धोनी के घर पहुंची। 
 
देर रात तक खिलाड़ियों ने जमकर धमा-चौकड़ी मचाई। खाने में वैसे तो कई तरह के व्यंजन बने थे, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों ने बिहार का पारंपरिक व्यंजन 'लिट्टी चोखा' का लुत्फ उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिखर धवन और केदार जाधव ने जमकर लिट्टी खाई। इस दौरान धोनी की धर्मपत्नी साक्षी, माही के पिता पान सिंह व माता देवकी भी वहां मौजूद थीं।
 
पूरा टीम मैनेजमेंट तकरीबन तीन से साढ़े घंटे तक वहां रहा।इस दौरान सुरक्षा की बेहद चौकस व्यवस्था की गई थी। खुद विराट कोहली ने पार्टी के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां धोनी-विराट के अलावा युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »