28 Mar 2024, 20:43:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया - सीरीज भी जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 4:21PM | Updated Date: Mar 7 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। इंग्लैंड महिला टीम ने गुरुवार को बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 5 विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने एक बार फिर इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले उसकी गेंदबाजों ने भारत को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 111 रनों पर रोक दिया। इस आसान से लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 
 
इंग्लैंड के लिए आधे से ज्यादा रन तो सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट ने बनाए। व्याट ने 55 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 64 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके शामिल थे। व्याट के अलावा इंग्लैंड के लिए लॉरा विनफील्ड ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन अपने खाते में डाले। इंग्लैंड की यही दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सकीं। भारत ने एक समय इंग्लैंड का स्कोर 56 रनों पर चार विकेट कर दिया था। टेमी बेयूमोंट आठ, एमी जोन्स पांच, नताली स्काइवर एक और कप्तीन हीथर नाइट दो रन ही बना सकीं। व्याट और विनफील्ड पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़ टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »