25 Apr 2024, 13:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, कहा - दादा अपने ही घर में क्या...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 11:35AM | Updated Date: Mar 7 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में ‘महेंद्र सिंह धोनी ने उनके नाम पर रखे गए पवेलियन का उदघाटन करने से विनम्रता से इनकार कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब ‘महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन’ होगा। 
 
जेएससीए के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने बुधवार को से कहा, पिछले साल एजीएम में नार्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था। धोनी हालांकि इसका उदघाटन करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। चक्रवर्ती ने कहा, हमने धोनी से आग्रह किया लेकिन उन्होंने कहा - दादा अपने ही घर में क्या उदघाटन करना। वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है और जेएससीए के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »