24 Apr 2024, 13:36:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कप के बाद वनडे को अलविदा कह देंगे इमरान ताहिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 6:17PM | Updated Date: Mar 6 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने कहा है कि वह इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ताहिर ने हालांकि कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खेलना जारी रखना चाहेंगे। ताहिर इस महीने के आखिर में 40 साल के हो जाएंगे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को दक्षिण अफ्रीका की आठ विकेट से जीत में 26 रन देकर तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। सीएसए ने बयान जारी किया, जिसमें ताहिर ने कहा कि वह विश्व कप के बाद फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप में अपने भविष्य की पुनर्समीक्षा करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »