19 Apr 2024, 15:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने जड़ा करियर का 40वां वनडे शतक - इस मामले में सचिन को भी छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 5:58PM | Updated Date: Mar 5 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ 40 के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे मैच में अपने करियर का 40वां वनडे शतक लगाया। वनडे में कोहली से ज्यादा सिर्फ सचिन के ही शतक हैं।
 
सचिन के वनडे में कुल 49 शतक हैं। इसके साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर के सबसे कम पारियों में 40 वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने 40 वनडे शतक जड़ने के लिए 224 वनडे की 216 पारियां खेली हैं, जबकि भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 364 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलकर 40 शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। 
 
 कोहली ने इस मैदान पर भारत के शतक लगाने के रिकार्ड को कायम रखा है। इस मैच से पहले भारत ने जब भी इस मैदान पर मैच खेला है उसके किसी ने किसी बल्लेबाज ने शतक जमाया है। कोहली ने मंगलवार को इस रिकार्ड को कायम रखा है। वह भी महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।  भारत ने इस खूबसूरत मैदान पर 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और महेंद्र सिंह धोनी ने 124 रनों की पारी खेली थी।
 
इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला। धोनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए। भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया। भारत को इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेलने के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा लेकिन वह मैच काफी अहम था। 2011 विश्व कप के उस अहम मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन भारत वह मैच तीन विकेट से हार गया था। भारत ने हालांकि इस हार से उबरते हुए आगे चलकर विश्व खिताब जीता था।
 
इसके ठीक दो साल बाद भारत को यहां आस्ट्रेलिया से दूसरी बार भिड़ने का मौका मिला। वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था। भारत के लिए शिखर धवन ने 100 तथा कोहली ने 115 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में शेन वॉटसन ने 102 और जॉर्ज बेले ने 156 रनों की पारी खेली थी। इस मैदान पर भारत ने 2017 में आस्ट्रेलिया के एक बार फिर सामना किया और उसे सात विकेट से हराया। उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 125 रनों की पारी खेली थी। यह इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है।
 
यही नहीं, इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारत का रहा है। उसने 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 354 रन बनाए थे। रोचक यह है कि भारत की ओर से इस मैदान पर छह शतक लगे हैं और महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैदान पर 5 मैचो में सबसे अधिक 268 रन बनाए हैं। इस मैच से पहले उम्मीद थी कि भारत का यह रिकार्ड कायम रहेगा। कोहली उन उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। कोहली ने यहां 120 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 116 रन बनाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »