19 Apr 2024, 10:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : धीरज मल्होत्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 5:23PM | Updated Date: Feb 21 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने धीरज मल्होत्रा को टीम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है जबकि श्रीनाथ टीबी को आपरेशन हेड चुना गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरु होने से पहले दिल्ली की टीम ने नेतृत्व में परिवर्तन किया है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 11 सीजन तक दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाने वाली दिल्ली की टीम ने गत दिसंबर में दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख लिया था। 
 
दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष पार्थ जिंदल ने कहा - दिल्ली कैपिटल्स टीम का सुचारु रुप से संचालन करने किए हम धीरज और श्रीनाथ का टीम में स्वागत करते हैं। एक टीम के रुप में हम एक नए दृष्टिकोण की तलाश कर रहे थे और यह जिम्मेदारी दो उत्कृष्ट व्यक्तियों को सौंपी गई है जो टीम को अपने अनुभव से आगे ले जाने में सहायता करेंगे। वरिष्ठ खेल प्रशासक मल्होत्रा के पास 24 वर्षों से अधिक वर्षों का अनुभव है जिसमें अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी),वेसरमैन मीडिया ग्रुप (डब्लयूएमजी) और इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) शामिल है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »