24 Apr 2024, 20:05:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुलवामा हमला : शाहिद अफरीदी ने किया इमरान खान का समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 1:49PM | Updated Date: Feb 21 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बहुत खराब हो गए हैं। इस आतंकवादी हमले के कारण इंडिया ने अपने 40 से अधिक सीआरपीएफ जवानों को खो दिया। जिसके बाद से पाकिस्तान से सरकार और जनता में बदले की भावना के साथ बहुत तेज गुस्सा में बड़क रही है।और पाकिस्तान मुर्दावाद के नारे लगा रही हैं। 
 
आपको जानकारी के अनुसार बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कहा कि भारत बिना किसी सबूत के पाकिस्तान को दोषी ठहराने का भी आरोप लगाया और यह भी चेतावनी दी कि पड़ोसी देश द्वारा हमला करने पर वे जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। और कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद नहीं चाहता है। 
 
सूत्रों के मुताबिक इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इमरान खान के बयान का समर्थन किया है। अफरीदी कश्मीर मुद्दे कई बार बोल चुके हैं।  शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी किए गए वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें पीएम का बयान था और लिखा कि बिल्कुल क्रिस्टल एंड क्लियर। बता दें कि हाल ही में अफरीदी से पत्रकारों ने गौतम गंभीर के पाकिस्तान सुपर के बयान के बाद प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया था। लेकिन उस समय अफरीदी ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »