28 Mar 2024, 20:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 220 रनों का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 2:26PM | Updated Date: Feb 6 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रनों की चुनौती रखी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 
 
यह टी-20 में न्यूजीलैंड टीम का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उसका सर्वोच्च स्कोर 215 रन था। किवी टीम के लिए टिम सेइफेर्ट ने 43 गेंदों में सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रनों की तूफानी पारी खेली। कोलिन मनुरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।
 
अंत में स्कॉट कुगेलेजिन ने महज सात गेंदों पर तीन चौके और छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, क्रूणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »