20 Apr 2024, 02:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्नियों के साथ न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया - एयरपोर्ट पर ली सेल्फी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 2:30PM | Updated Date: Jan 21 2019 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑकलैंड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ी रविवार को ऑकलैंड एयरपोर्ट पर नजर आए। भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां भी गई हैं। कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किए गए। 
 
इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने दोनों को घेरकर ऑटोग्राफ और सेल्फी भी लीं। वहां मौजूद बच्चों ने रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के साथ फोटों भी खिंचवाई। वहीं इस दौरान दिनेश कार्तिक भी मस्ती भरे मूड में नजर आए। ऑस्ट्रेलिया में लगभग डेढ़ महीने का समय बिताने के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में वनडे और टी-20 सीरीज खेलना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बैकअप ओपनर के तौर पर शुभमन गिल टीम का हिस्सा होंगे। वहीं न्यूजीलैंड ने नेपियर में शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टाम लाथम और कोलिन डि ग्रांडहोमे को टीम में शामिल किया है।
 
न्यूजीलैंड ने लाथम, ग्रांडहोमे को टीम में किया शामिल
लाथम और ग्रांडहोमे को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। उन्हें भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे के लिए टीम में शामिल किया है। कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में जगह दी गई है, जबकि फिट होकर मिशेल सेंटनेर भी टीम में लौटे हैं। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि टीम का चयन दो आधार पर किया गया है, पहला विश्व कप के लिए रणनीति तैयार करना और दूसरा दुनिया की दूसरे नंबर की टीम भारत के खिलाफ जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »