19 Apr 2024, 12:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

31वीं बार मैन ऑफ द मैच बने विराट - कई दिग्‍गजों को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 6:30PM | Updated Date: Jan 15 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारतीय कप्तान विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने एक और शानदार शतक की बदौलत मैन ऑफ द मैच बन गए हैं। भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मेजबान टीम के 298 के स्कोर को चार गेंद शेष रहते पार कर छह विकेट से जीत हासिल की। विराट ने इस जीत में 104 रन की मैच विजयी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
 
वनडे में यह 31वां मौका है जब विराट मैन ऑफ द मैच बने हैं। विराट इस तरह वनडे में सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए है। विराट ने इसके साथ ही श्रीलंका के कुमार संगकारा, भारत के सौरभ गांगुली और वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है जिन्होंने 31 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीते हैं। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल करने में विराट से आगे अब पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (32), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (32), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (32), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (48) और भारत के सचिन तेंदुलकर (62) हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »