19 Apr 2024, 12:49:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका ने पाक से जीती टेस्ट सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 12:22PM | Updated Date: Jan 7 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में चौथे दिन रविवार को 9 विकेट से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 41 रन बनाने थे और सुबह उसने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली।
 
थ्यूनिस डी र्ब्यून चार रन बनाकर मोहम्मद अब्बास का शिकार बने, जबकि हाशिम अमला दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। डीन एल्गर ने नाबाद 24 और कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने नाबाद तीन रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। एल्गर ने 39 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »