25 Apr 2024, 04:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2018 का समापन नंबर एक के रूप में करेंगे किंग कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2018 7:44PM | Updated Date: Dec 31 2018 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली 2018 का समापन टेस्ट और वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज के रूप में करेंगे। विराट ने इस साल अगस्त में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था और वह 135 दिनों से इस स्थान पर बने हुए हैं। विराट साल के अंत में टेस्ट रैंकिंग में 931 अंकों और वनडे में 899 अंकों के साथ शीर्ष पर बने रहे। भारतीय कप्तान टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से 34 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।

इस साल विराट ने अपने करियर में सबसे अधिक 937 रेंटिग अंक हासिल किए थे और यह एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किए गए सबसे अधिक  रेंटिग  अंक थे। विराट की 937  रेंटिग  आल टाइम सर्वश्रेष्ठ  रेंटिग  में यह 11वीं सर्वश्रेष्ठ रेंटिग थी। सर्वश्रेष्ठ रेंटिग के मामले में विराट ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा है जिनकी 916 की सर्वश्रेष्ठ रेंटिग थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »