29 Mar 2024, 20:56:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

रोहित शर्मा बने पापा - बेटी ने दिया नन्ही परी को जन्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2018 2:38PM | Updated Date: Dec 31 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उपकप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए शायद उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रोहित शर्मा के घर एक नन्ही आई  है। इसकी जानकारी मिलते ही रोहित शर्मा तुरंत फ्लाईट पकड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में शानदार जीत के बाद सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है।
 
इसके अलावा विदेशी धरती पर सीरीज जीतने का भी रिकार्ड बनाने का मौका है। साथ ही सीरीज में हारने का खतरा भी टल गया है। इसके कुछ घंटों बाद ही रोहित शर्मा को ये खुशखबरी मिली। बता दें कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। रोहित पहली बार पापा बने हैं। जिसके चलते रोहित अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। और वे सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेलेंगे।  मेलबर्न में रोहित ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित की जगह सिडनी टेस्ट में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »