29 Mar 2024, 07:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ चौधरी का एयर पिस्टल नेशनल ट्रायल में क्लीन स्वीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2018 12:01PM | Updated Date: Dec 31 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियाई खेलों और युवा ओलिंपिक खेलों के चैंपियन उत्तर प्रदेश के सौरभ चौधरी ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय ट्रायल में रविवार को पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल में क्लीन स्वीप कर लिया। सौरभ ने शनिवार को सीनियर और जूनियर वर्गों में पहला ट्रायल जीता था और रविवार को उन्होंने दोनों वर्गों में दूसरा ट्रायल भी जीत लिया। पहले ट्रायल में सौरभ ने 248.2 का स्कोर किया था जो 243.6 के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड से 4.6 अंक अधिक था। रविवार को उन्होंने दूसरे ट्रायल में 243.3 का स्कोर कर स्वर्ण जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »