18 Apr 2024, 21:26:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत ने की नरेन तम्हाने और किरमानी के रिकॉर्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2018 11:14AM | Updated Date: Dec 30 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक टेस्ट सीरीज में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और अब वह इस रिकॉर्ड को तोड़ भी सकते हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का कैच लपककर सीरीज में अपना 19वां शिकार किया और पूर्व विकेटकीपर नरेन तम्हाने और सैयद किरमानी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
 
पंत ने अपने सभी 19 शिकार कैच के रूप में किए हैं, जबकि तम्हाने ने 12 कैच और 7 स्टंपिंग तथा किरमानी ने 12 कैच और 7 स्टंपिंग की थीं। पंत ने इस सीरीज के पहले टेस्ट में 11 कैच लपककर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। एक सीरीज में सर्वाधिक 29 शिकार करने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हैडिन के नाम है जिन्होंने 2013 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »